Birth Certificate Apply Online 2025: वर्तमान समय में लगभग सभी सरकारी दस्तावेजों को प्राप्त करना आसान हो गया है, जिसका मुख्य कारण डिजिटल युग के बढ़ते कदम यानी ऑनलाइन प्रक्रिया है। आज से 2 से 3 साल पहले कोई भी सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब आपको इन दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि सरकार द्वारा जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कर दिया है जिससे आप ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं ओर कहीं भी अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र बनाने की सम्पूर्ण प्रकिर्या ऑनलाइन कर दी गई है। इसलिए आपको निम्न बातों की जानकारी होना आवश्यक है जैसे कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज, आवेदन शुल्क, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें इत्यादि।

Birth Certificate क्या है?
जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति का मूल दस्तावेज होता है इसके बिना आप अपना कोई अन्य आवश्यक दस्तावेज भी नहीं बना सकते क्योंकि जन्म प्रमाण पत्र आपकी जन्म तिथि के साथ-साथ माता-पिता और आप रह रहे मूल निवास का प्रमाण भी देता’ है। यदि आप अपना एडमिशन किसी स्कूल या कॉलेज में करवाने जाओगे तो भी आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी, इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, भामाशाह कार्ड, जन आधार कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज बनाने और सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। क्योंकि यह भारतीय नागरिक की मूल आईडी है।
बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक दस्तावेज
जब कभी भी आप अपना या अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करेंगे तो आपकों निचे दिए गए निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी क्योकि फॉर्म भरते समय आपको इन दस्तावेजों को स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
- बच्चे का जन्म प्रमाण ( जैसे हस्पताल में दी गई बर्थ स्लिप/रसीद)।
- अस्पताल से जारी डिस्चार्ज स्लिप (यदि बच्चे का जन्म हॉस्पिटल में हुआ है)।
- माता-पिता का पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी)।
- मूल निवास प्रमाण पत्र (माता-पिता का)।
Birth Certificate Apply Online 2025 आवेदन शुल्क
राज्य सरकार द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक निश्चित आवेदन शुल्क रखा है जैसे की अगर बच्चे का जन्म पाताल में हुआ है तो आप अपनी नजदीकी नगर निगम पर जाकर फ्री में जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। बच्चे के जन्म के 21 दिन के बाद आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाते हैं तो आपको कम से कम ₹20 आवेदन शुल्क जमा कराकर फॉर्म सबमिट करना होगा। इसके अलावा निश्चित समय के बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको कम से कम 100 से ₹200 का आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा। इन तीनों ही स्थिति में जन्म प्रमाण पत्र बनाने एवं आवेदन शुल्क का भुगतान करने की प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी।
How to Apply For Birth Certificate
बच्चे के जन्म के 21 दिन से पहले जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आप अपने नगर निगम क्षेत्र पर जाकर फ्री में जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं और यदि निश्चित अवधि के बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपुर्वक पढ़ें।
- सबसे पहले आपको अपने राज्य की जन्म प्रमाण पत्र के ऑफिशल पोर्टल https://pehchan.rajasthan.gov.in/ पर जाए।
- यहां पर आप साइन अप करके अपनी यूजर आईडी बनाए।
- आईडी लॉगिन करें और जन्म प्रमाण पत्र के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म ओपन होगा जिसे ध्यान पूर्वक पढ़कर सभी दस्तावेजों के साथ सबमिट कर दें।
- अब आपको आवेदन शुल्क का चयन कर ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा।
- अंत में एक बार भरे गए फॉर्म को सही से चेक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरुर निकाल लें।
My birthday sarptikat
05. 05 . 2004