Khadya Suraksha Yojana New Update: राशन में नए नाम जोड़ने वाले हो जाएं सावधान, सरकार ने जारी किए सख्त आदेश

Khadya Suraksha Yojana New Update: जी हां दोस्तों खाद्य सुरक्षा योजना में नया अपडेट सामने आया है जिसके तहत जिन लोगों ने राशन में नए नाम जुड़वाए हैं उन सभी को ई केवाईसी करवानी होगी वरना अगले महीने से उनका नाम खाद्य सुरक्षा योजना से हटा दिया जाएगा। राजस्थान सरकार ने राशन वितरण की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल व आधार आधारित कर दी है जिसमें फ्री गेहूं लेने वाले सभी सदस्यों का ई केवाईसी कंप्लीट होना जरूरी है।

Khadya Suraksha Yojana New Update

कई लोगों ने अपने राशन में नाम जुड़वाए हैं परंतु उनको हर महीने मिलने वाला फ्री राशन नहीं दिया जा रहा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज यह आर्टिकल आपके लिए तैयार किया गया है जिसमें आपको फ्री राशन योजना का लाभ कैसे उठाएं और योजना में नाम कैसे जोड़े इत्यादि की जानकारी दी गई है।

यदि आपने भी हाल ही में अपने राशन में नए नाम जुड़वाए हैं तो आपको अपनी पंचायत समिति पर जाकर नए सदस्य का अपने राशन कार्ड से आधार लिंक करवाना होगा इसके बाद राशन डीलर के पास जाकर जुड़वाए गए सदस्य की ई केवाईसी करवानी होगी। जैसे ही यह दोनों काम आपके द्वारा कंप्लीट करवा दिए जाएंगे आपको हर महीने मिलने वाले फ्री गेहूं का लाभ मिलना चालू हो जाएगा।

Also Read:- श्रम कार्ड नहीं बनवा रखा तो तुरंत बनवा ले, मिलेंगे ₹3000 रुपए

सरकार के नए आदेश के अनुसार खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़े लोगों के नाम हटा दिए गए हैं जिसका मुख्य कारण ई केवाईसी अधूरा है। जिन लोगों की केवाईसी अधूरी है उनका नाम राशन वितरण सूची से हटाया जा रहा है। इसलिए जिन लोगों के नाम राशन वितरण सूची से हटा दिए गए हैं वह सभी अपनी ई केवाईसी और राशन को आधार कार्ड से लिंक करवा कर योजना का लाभ फिर से उठा सकते हैं।

यदि जिन राशन कार्ड धारकों ने अभी तक परिवार के नए सदस्यों के नाम नहीं जुडवाए है वे nfsa पोर्टल पर जाकर फॉर्म के लिए अप्प्लाई कर सकते है फॉर्म भरने के 10 से 15 दिन में राशन में नाम जुड़ जायेगा इसके बाद नए सदस्य का आधार लिंक और kyc करवाकर खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उठा सकते है। सरकार ने राशन कार्ड नए बनवाने या फिर पुराने राशन में नाम जोड़ने की प्रकिया शुरू कर रखी इसलिए जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड बनवा ले ताकि आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Comment