Driving License Apply Online: नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन हुए शुरू, घर बैठकर आसानी से बनाये लाइसेंस

Driving License Apply Online: हैलो दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि यदि आप बाइक, कार या फिर किसी भी प्रकार का वाहन चलाते हैं तो सड़क सुरक्षा की नियमों के अनुसार आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना बहुत जरूरी है। ओर यदि आप पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा क्योंकि इसमें आपको ड्राइविंग लाइसेंस के प्रकार और लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया बताई गई है। कुछ वर्षों पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में कई प्रकार की परेशानियां होती थी लेकिन अब आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस घर बैठे अप्लाई करके बनवा सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से पहले आपको लाइसेंस की जानकारी होना अनिवार्य है क्योंकि इससे आप यह पता लगा सकते हैं कि आपके लिए कौनसा ड्राइविंग लाइसेंस बेस्ट रहेगा। आज हम आपको ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, फॉर्म भरने के दौरान काम में आने वाले आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस कब तक मिलेगा इत्यादि।

Driving License Apply Online

ड्राइविंग लाइसेंस के प्रकार

यदि आप ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सोच रहे हैं तो पहली बात आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए क्योंकि गवर्मेंट के नियमानुसार 18 वर्ष से कम आयु वाले व्यक्ति के लाइसेंस नहीं बनाए जाते। ओर दूसरी ड्राइविंग लाइसेंस दो प्रकार के होते है।

  1. लर्निंग लाइसेंस (Learning License): यदि आप भविष्य में पहली बार लाइसेंस बनवा रहे हैं तो आपको सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस बनवाना होता है। यह लाइसेंस एक प्रकार से अस्थाई लाइसेंस होता है, जो कि केवल 6 महीने के लिए मान्य होता है।
  2. परमानेंट लाइसेंस (Permanent License): यह लाइसेंस लर्निंग लाइसेंस टेस्ट देने के बाद बनाया जाता है। जो की एक स्थाई और सर्वमान्य लाइसेंस होता है। परमानेंट लाइसेंस बनाने के बाद आप हैवी लाइसेंस भी बनवा सकते हैं जो की भारी वाहनों के लिए आवश्यक होता है। जैसे कि ट्रक, बस या फिर सरकारी ड्राइवर की नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हो तो हैवी लाइसेंस जरूरी होता है।

Driving License Apply Online Fees

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए यदि आप ऑनलाइन फॉर्म के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको लाइसेंस के लिए ₹300 से ₹400 तक का भुगतान करना होगा जो की ऑनलाइन प्रक्रिया से ही मान्य होगा। इसके बाद यदि आप परमानेंट लाइसेंस बनवाने के लिए लर्निंग लाइसेंस टेस्ट को पास करना होगा जिसकी फीस ₹250 से ₹300 रखी गई है। फॉर्म अप्लाई करते समय यदि आपके फॉर्म में किसी भी प्रकार का इश्यू/त्रुटि पाई जाती है तो उसमें सुधार करने के लिए आपको ₹200 से ₹400 का भुगतान अलग से करना होता है।

फॉर्म भरने के दौरान जरूरी कागजात

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म भरते वक्त आपको ऑनलाइन निम्न दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होता है जिनकी सूची नीचे निम्न प्रकार से है:

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर

ड्राइविंग लाइसेंस कितने दिनों में मिलता है?

यदि आप लर्निंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको लर्निंग टेस्ट पास करने के तुरंत बाद ही लर्निंग लाइसेंस मिल जाता है। लर्निंग लाइसेंस के 30 दिन बाद आप परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद परमानेंट लाइसेंस 15 से 30 दिनों के भीतर आपको मिल सकता है या फिर आप अपने RTO ऑफिस जाकर भी अपना लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read:- नए जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए यहां से करें आवेदन

How to Apply for Driving License

घर बैठे ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का सबसे आसान तरीका निचे दिया गया है आपको सलाह दी जाती है की आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार आवेदन प्रक्रिया को पूरा पढकर ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करें

  • सबसे पहले अपने ड्राइविंग लाइसेंस की आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in पर जाएं।
  • अब दिए गए होम पेज पर ऑनलाइन सर्विस टैब में ड्राइविंग लाइसेंस रिलेटेड सर्विस पर क्लिक करें और अपने राज्य का चुनाव करें।
  • अब अपने लाइसेंस का प्रकार चुने, ओर आवेदन फार्म को पढ़कर सही सही जानकारी भरें।
  • इसके बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब आपको ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुक करना है जो कि आपके नजदीकी आरटीओ ऑफिस के अनुसार निर्धारित होंगे
  • अब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और भरे गए आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक चेक कर ले और फॉर्म को सबमिट कर देंवे।
  • भरे गए आवेदन फार्म को का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख ले ताकि भविष्य में काम आ सके।

Leave a Comment