Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana 4.0: सभी युवाओं को मिलेगा मुफ़्त रोजगार प्रशिक्षण, सरकार ने शुरू की नई विकास योजना

Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana 4.0: भारत सरकार देश के युवाओं को मुफ्त रोजगार प्रशिक्षण देने के लिए नई विकास योजना शुरू की है जिसे “प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना” के नाम से जाना जाता है। सरकार ने इस योजना में अब तक 3 चरण पुरे कर लिए है अब चोथा चरण शुरू किया जा रहा है जिसमें भारतीय युवा आवेदन करके अपना रोजगार प्राप्त करने के लिए फ्री प्रशिक्षण प्राप्त सकते है।

Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana 4.0

Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana 4.0 (पीएमकेवीवाई) योजना क्या है?

PMKVY योजना कौशल प्रमाणन के लिए एक प्रमुख योजना है, जिसे सरकार ने भारतीय युवाओं को बेहतर आजीविका पाने के लिए उद्योग-संबंधित कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने में मदद करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के घटकों में अल्पकालिक प्रशिक्षण, विशेष परियोजनाएँ और पूर्व-शिक्षण की मान्यता शामिल हैं।

इस स्कीम के कुल 3 चरणों में 1.20 करोड़ से भी अधिक युवाओं को लाभ दिया जा चूका है और साथ ही इन युवाओं को अपने खर्च का व्यय करने के लिए 8,000/- रूपये का स्टाईपेन्ड भी दिया गया है।

योजना 4.0 में आवेदन करने के लिए आवश्यक पात्रताएं

  • सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आपको हिन्दी व अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है।
  • सिर्फ भारत देश के युवा ही इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कर अप्लाई कर सकते है।
  • आवेदक युवा को कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है।
  • आवेदन के समय युवाओं की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से लेकर अधिकतम 45 वर्ष के मध्य होनी जरूरी है।

कौशल विकास योजना में सरकार अलग-अलग 40 क्षेत्रों में प्रशिक्षण कॉर्स प्रदान करती है। जिसे युवा अपनी योग्यता के आधार पर अपना प्रशिक्षण का चुनाव कर सकता है और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा को सरकार द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाता है जो आपको रोजगार प्राप्त करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें:- Cow Subsidy Yojana: गाय पालने के लिए मिल रही सब्सिडी, ऐसे करें योजना में आवेदन

How to Apply PMKVY 4.0 Scheme

  • पीएम कौशल विकास योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारीक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको मुख्य पेज पर दिए गए लिंक पर जाना है तथा अप्लाई करना है।
  • अब आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • आवेदन फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी को सही-सही भरना है।
  • आवेदन फॉर्म में जानकारी भरने के बाद अन्य मांगी गई जानकारी भी दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद अपअको इस आवेदन फॉर्म को जमा करवा देना है।

Leave a Comment