Shram Card Pension Yojana: भारत सरकार श्रमिकों के लिए एक नयी राष्ट्रीय पेंशन योजना लेकर आयी हैं। इस योजना के तहत अगर आप एक श्रमिक हैं, और आपने अपना श्रमिक कार्ड बनवा रखा हैं तो आपको सरकार की तरफ से हर महीने ₹3000 तथा सालाना ₹36000 रुपए की पेंशन दी जाएगी। यह राशि सरकार द्वारा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। Shram card pension yojana से जुड़ी संपूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई हैं। अतः लेख को अंत तक पूरा पढ़े और अभी इस योजना के लिए अप्लाई करके इसका लाभ उठाए।
श्रम कार्ड पेंशन योजना का पूरा नाम Pradhan mantri shram yogi maandhan scheme है। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको एक छोटा सा आवेदन फॉर्म भरना होगा। भारत सरकार ने यह योजना श्रमिकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की हैं, ताकि वृद्धावस्था या कठिन समय पर उनको किसी पर आश्रित ना होना पड़े।

Shram Card Pension Yojana में मिलने वाले लाभ
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को हर महीने 3000 रुपए की पेंशन दी जाती हैं। यानी एक रजिस्टर्ड श्रमिक को हर साल ₹36000 तक की पेंशन दी जाएगी। यह योजना 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के रजिस्टर्ड श्रमिकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई हैं। ताकि उन्हें बुढ़ापे में किसी पर निर्भर ना होना पड़े।
इस योजना के अंतर्गत मजदूर, रेहड़ी वाले, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, किसान, दिहाड़ी मजदूर आदि जैसे लाखों श्रमिकों को आर्थिक मजबूती प्रदान की जाएगी। इस योजना में रजिस्ट्रेशन के बाद सरकार द्वारा नियमित मासिक आर्थिक सहायता मिलना शुरू हो जाती हैं।
Shram Card Pension Yojana के लिए पात्रता
- आवेदनकर्ता भारत का मूल नागरिक होना चाहिए।
- श्रम कार्ड पेंशन असंगठित क्षेत्र के श्रमिको को मिलेगी।
- आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता या उसके परिवार में कोई भी आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- इस योजना के लिए महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदनकर्ता के पास वैध श्रम कार्ड होना चाहिए।
Documents for Sharm Card Pension Yojana: श्रम कार्ड पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
श्रम कार्ड पेंशन योजना के लाभार्थियों को फॉर्म भरते समय निचे सूचि में दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार है:-
- श्रम कार्ड की कॉपी
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- मूल निवास प्रमाण पत्र
Also Read:- फ्री PM सिलाई मशीन योजना दुबारा शुरू, इन महिलाओं को मिलेगी सिलाई मशीन
How to apply Sharm Card Pension Yojana
जिन लोगो ने श्रम कार्ड बनवा रखे है वे श्रमिक पेंशन चालू करवाने के लिए श्रमिक पेंशन योजना का फॉर्म भरें, फॉर्म भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निचे क्रमबद्ध दी गई है ध्यान रहे फॉर्म भरते समय सभी जानकारी भरकर सबमिट करने से पहले एक बार फॉर्म को पूरा पढ़ ले।
- इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको श्रम और रोजगार मंत्रालय की “श्रम कार्ड” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होमपेज पर e Shram Pension Scheme या श्रमिक पेंशन योजना के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- अब स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपने श्रम कार्ड का नंबर डालना होगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी सही से भरना हैं।
- फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना हैं।
- अब अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट करना है, और उसके बाद स्क्रीन पर आने वाली रशीद को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल के भविष्य के उपयोग के लिए संभाल के रखना हैं।
फॉर्म भरे जाने के बाद स्थानीय अधिकारी फॉर्म की जांच करेंगे और सबकुछ सही होने पर आपको योजना का लाभ दिया जाएगा।